Start with
IMN Questions & Answers
आपके हर ज़रूरी सवाल का जवाब यहां ढूंढें :
तस्दीक करना आपका हक़ है।
तस्दीक :
हम IMN की तस्दीक किस तरह कर सकते हैं ?
IMN इंडिया की पहली तंजीम है , जिसे दारुल इफ़्ता अल फ़लस्तीनिया का फ़तवा हासिल है। दारुल इफ़्ता ने हर मुल्क से एक तंजीम को चुना है और उसकी पूरी तरह से तस्दीक करके ये फ़तवा दिया है, हमारी बैंक डिटेल्स , ग़ाज़ा में लोकल ऑफिस की डिटेल्स , ग़ाज़ा में हमारे किए गए कामों के ट्रांजैक्शंस, और हमारे ग़ाज़ा के किचन के पेपर्स देख कर ही हमें ये फ़तवा दिया है।
क्या हम वो फ़तवा देख सकते हैं ?
जी बिल्कुल , दारुल इफ़्ता ने सारे मुल्कों की तस्दीक शुदा तंजीमों की लिस्ट अखबार में जारी की है , जिसकी पेपर कटिंग और फतवा हिंदी तर्जुमे के साथ नीचे है :-
Fatwa (Original)
फ़तवा ( हिंदी तर्जुमा )
100% ज़कात पॉलिसी
क्या IMN हमारी ज़कात में से कोई कटौती करके ग़ाज़ा भेजता है ?
नहीं , IMN पूरे 100% डोनेशन ग़ाज़ा ट्रांसफर करता है। इसमें से 1 रुपए की भी कटौती नहीं की जाती है।
अगर आप कोई कटौती नहीं करते तो IMN अपने खर्चे कैसे चलाता है ?
IMN अपने खर्चे हमारी प्रॉपर्टीज़ के रेंट से और हमारे Halal Investment Fund से चलाता है।
Management Expenses । Operations Costs । Travel । Print । Logistics ये सभी खर्चे Halal Investment Fund से चलते हैं।
IMN Office
IMN ग़ाज़ा में पैसे किस ज़रिए से पहुंचाता है।
ग़ाज़ा में IMN का ऑफिस है और On Ground टीम है, डोनेशन ग़ाज़ा में डायरेक्ट पहुंचता है ,वहां से तमाम ग़ाज़ा में मदद पहुंचाई जाती है, और हर खर्च का हिसाब रखा जाता है।
IMN Kichen
IMN किचन कैसे काम करता है।
IMN किचन ग़ाज़ा का दूसरा सबसे बड़ा किचन है। हमारे पास 55 तपेले
हैं , (हर एक तपेले में 15 लीटर की केपेसिटी है) , इस किचन से 1350 से ज़्यादा फ़ेमिलीज़ को रोज़ दो वक़्त का खाना मिलता है ।
Receipt & Audit
क्या IMN ज़कात की रसीद देता हैं ?
IMN में ज़कात देते ही , आपके WhatsApp नंबर पर रसीद आ जाती है, जिस रसीद में IMN का स्टांप और रसीद नंबर होता है।
ऑडिट रिपोर्ट क्या है ?
IMN में हम जवाबदेह हैं हर एक डोनर को , की आपका पैसा कहां और किस तरह खर्च हुआ। इसके लिए हर साल IMN ऑडिट रिपोर्ट आपको Whatsapp पर भेजता है।
जिसमें कैंपेंस के खर्चों की लिस्ट और किचन के राशन के खर्चों की डिटेल्स होती हैं ।
Join IMN
क्या हम IMN Join कर सकते हैं ?
अगर आप भी IMN के साथ नेकी के इस सफ़र का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो दिल से खुश आमदीद है।
आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके IMN को Join कर सकते हैं ।