100% Zakat : Untouched
Ambulance Light

Donor Audit Report (Hindi)

हर डोनेशन एक किस्सा बयान करता है, आपकी मदद ने ज़िंदगियाँ आसान की हैं।

पूरी रिपोर्ट देखें :

ताअर्रुफ़

इस डोनर रिपोर्ट के ज़रिए हम नेकी और मदद के उस सफ़र को पेश कर रहे हैं , जो आपके ईमान , यक़ीन और ज़कात की वजह से मुमकिन बना । ग़ाज़ा पर आने वाली
आज़माइशों में अल्लाह ने आपके और हमारे ज़रिए मदद फ़राहम करने का मौक़ा दिया ।

आपके सद्क़ात , ज़कात और अतियात ने ग़ाज़ा के सबसे मुश्किल इलाक़े नॉर्थ ग़ाज़ा में मदद फ़राहम की। हर रोटी का निवाला, हर दवा , हर राहत के पीछे आपका हिस्सा था । ये सिर्फ़ मदद नहीं थी , एक इबादत थी ।

इस रिपोर्ट में हर तस्वीर और तफ़सील मौजूद है। हमारी कोशिश है के हर तफ़सील आपके सामने वाज़ेह तौर पर रखें।

जैसा कि हमारे नबी ﷺ ने हमें अमानत और जवाबदेही की तालीम दी है ।

ख़ुलूस के साथ ,
Team IMN

फ़िक्र

इंडियन मुस्लिम : उम्मत का एक बड़ा हिस्सा

इंडिया में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी रहती है।

जो ईरान और तुर्की से 

3

गुना

सऊदी से

6

गुना है।

भारत के मुसलमान , यूरोप , क़तर, दुबई, सऊदी और दुनिया के हर कोने में रहते और काम करते हैं।

लेकिन मुस्लिम दुनिया की तस्वीर में हमारी नुमाइंदगी , तादाद के हिसाब से कम है।

आप कोई छोटी आवाज़ नहीं ।

जिस तरह एक दिल जिस्म के हर हिस्से में लहू पहुंचा कर उस हिस्से को ज़िंदा रखता है।
आपने IMN के साथ ग़ाज़ा का दिल बन कर ग़ाज़ा के मज़लूमो को ज़िंदगी की उम्मीद पहुंचाई है।

ये रिपोर्ट उसी उम्मीद की एक झलक है।

IMN Kitchen

IMN Kitchen

IMN किचन नार्थ ग़ाज़ा का दूसरा सबसे बड़ा किचन है।
किचन में 55 बड़े देगचे ( तपेले ) हैं, हर तपेले की 150 लिटर की केपेसिटी है।

Pots in IMN Kitchen
Preparation
Distribution

किचन के पास 2400 Square Feet का मक़बूल इलाक़ा है। ये इलाक़ा सिर्फ़ पकवान के लिए नहीं , सामान के ज़खीरे , खाना बनाने के लिए लकड़ियों और IMN Gaza Base के लिए भी इस्तेमाल होता है, जहां से सारे ग़ाज़ा में IMN का निज़ाम Manage किया जाता है।

हर तपेले की Production Capacity :

  • चांवल बनाए जाएं तो तक़रीबन 180 लोगों का खाना बनता है।
  • शोरवे वाली सब्ज़ियां या दाल बनाने पर तकरीबन 250 लोग खाना खा पाते हैं ।

अगर सिर्फ़ चांवल बनाए तो 7500 लोग और सिर्फ़ सालन बनाएं तो 9900 लोगों का खाना बन पाता है।

हर रोज़ 1370 Families ( तक़रीबन 7,500 लोग ) IMN किचन से खाना हासिल करते हैं। ये लोग टेंट्स में रह रहे हैं, जिनके पास खाना बनाने की कोई सहूलियात मौजूद नहीं हैं ।

ग़ाज़ा के ग़ैर मामूली हालात , बंद सरहदें और सामान की कमी के बावजूद, IMN किचन का काम जारी है। लकड़ियों पर खाना बनाया जाता है , लेकिन आपकी ज़कात, दुआओं , और अल्लाह की मदद से ये कार ए ख़ैर चल रहा है।

IMN किचन की एक छोटी सी झलक :

ये टेबल ग़ाज़ा IMN किचन के ज़रिए मुहैया किए गए खाने की एक झलक पेश करती है। इसमें कुछ अहम चीज़ों की मिक़दार और उनका इस्तेमाल दर्ज है, ताकि आप देख सकें कि जंग से मुतास्सिर लोगों तक किस तरह मदद पहुंचाई गई। 

Item Quantity (kg) Meals Usage
Rice54,0002,20,000Main staple
Vegetables (Mixed)21,0001,98,000Curries, stews
Cooking Oil6,500All mealsBase frying
Lentils4,50075,000Soups, curry
Spices600All mealsFlavor
Salt900All mealsSeasoning
Chickpeas3,60060,000Protein
Flour (Maida)3,00060,000Bread
Onions2,700All mealsCooking base
Tomatoes2,500All mealsSauces, base
Garlic600All mealsAromatics
Kidney Beans2,70045,000Protein
Bread (Loaves)6,00090,000Direct serve
Milk Powder90015,000Tea / children
Charcoal2,000All mealsCooking fuel
Water Gallons7,000All mealsDrinking/cooking
Eggs3,00054,000Boiled / curry
Green Chilies300All mealsSpice taste
Gas Cylinders180RefillsFuel backup
Dry Lemons150Soups / riceFlavor
Black Tea Leaves25020,000Tea service
Dates1,20036,000Iftar / energy
Coriander (dry)150All mealsSpice base
Bay Leaves100All mealsAromatic
Black Pepper100All mealsFlavor

IMN BASE : Gaza

Fund Management System

IMN ऑफिस नॉर्थ ग़ाज़ा में मौजूद है , यहां हर एक पैसा पूरी ज़िम्मेदारी और Transparency के साथ Manage किया जाता है। हर खर्च IMN के फंड मैनेजमेंट सिस्टम में रिकॉर्ड होता है । जिसमें बिल , रसीदें और अकाउंट बुक मुकम्मल तौर पर मेंटेन की जाती है। एक रुपया भी बेवजह खर्च नहीं किया जाता ।

सबसे अहम बात ये है, की IMN office को चलाने का खर्च डोनेशन अमाउंट से नहीं , IMN Halal Investment Fund से लिया जाता है। हमारा मक़सद आपके दिए हुए हर एक पैसे को ज़रूरतमंदों की मदद में लगाना होता है।

IMN ऑफिस की छोटी सी झलक :

इलेक्ट्रिसिटी ना होने के बाद से हमारा ग़ाज़ा बेस ऑफिस क़रीबी सोलर पैनल से चलाया जा रहा है। हर तरह की मेडिकल मदद , किचन का सामान, और दूसरे ज़रूरी खर्चों को इस सिस्टम में Tally किया जाता है।

IMN ऑफिस की छोटी सी झलक :

IMN Fund Management System:

IMN का फंड मैनेजमेंट सिस्टम एक High Tech सॉफ्टवेयर है जो IMN की Developers टीम ने तैयार किया है।
दुनिया भर की कई नामवर तंज़िमें इस System को खरीदने के लिए IMN से राब्ता कर रही है।

IMN Fund Management System की झलक :

पानी का संजीदा मसला ।

रमज़ान में इज़रायल ने ग़ाज़ा की बिजली काट दी, इसके बाद पानी की बेइंतहा कमी आ गई।
वहां के Desalination Plants जो समुन्द्र के पानी को पीने के लायक़ साफ़ बनाते हैं , बंद हो गए। ऐसे में पानी जैसी बुनियादी नेमत के लिए ग़ाज़ा के लोग तरस रहे हैं । ऐसे में IMN ने 20,000 लीटर से ज़्यादा पानी लोगों तक पहुंचाया।

साफ़ पानी पहुंचाया गया।
0 लीटर

IMN Tent Clinic

जब अस्पताल गिर गए, इमारतें राख हो गईं , तब IMN ने एक खेमा लगाया । जहां लोगों को सिर्फ़ इलाज नहीं , इंसानियत का एहसास भी मिला। मासूम बच्चों की तबियतें खराब होना आम है, उनकी मांओं को राहत मिली । वो बुज़ुर्ग जिनकी सांसें तो चल रही हैं, लेकिन दिल थक गए हैं, उनके चेहरे पर राहत लाना, IMN का मक़सद था।

इलाज पाने वालों की लिस्ट की एक झलक :-

Name Age Condition Treated Notes
Musa Al-Qassam 6 Burn wounds (blast-related) 2nd-degree burns cleaned, silver sulfadiazine cream applied, dressed daily at tent clinic
Hassan Abu Rayya 29 Leg fracture with lacerations Wound cleaned, wrapped in sterile gauze, leg splinted with wood and padding, given analgesics
Ali Barhoum 5 Head injury (blast trauma) Cleaned with saline, dressed with sterile bandages, monitored for signs of concussion
Reem Al-Masri 7 Shrapnel wounds to arms Multiple open cuts irrigated, antiseptic cream applied, sterile dressings changed every 48 hrs
Jameel Abu Daqa 36 Chest bruising & superficial lacerations Bruises iced, wounds cleaned with betadine, non-adherent dressing used to prevent tearing
Amani Al-Khatib29Pregnancy careEvacuated from danger zone, provided prenatal supplements and safety
Mazin Abu Salim10Child eye injury (post-blast shrapnel)Eye flushed with sterile saline, antibiotic ointment applied, referred for follow-up
Ravan Abdul Jawwad42Shock & traumaReceived psychosocial support and emergency aid
Musa Al-Qassam6Burn woundsTreated with antiseptics and regular dressings
Fatima El-Din12Severe dehydrationGiven ORS and kept under observation
Yousef Al-Najjar51High blood pressureProvided antihypertensives and dietary advice
Lina Hamed3Fever and infectionPediatric care with antibiotics and monitoring
Hassan Abu Rayya29Leg fractureSplinted and given pain relief after injury in rubble
Saima Khattab31MalnutritionGiven high-protein supplements and nutritional care
Rami Al-Taher8Skin infectionTopical antibiotics and hygiene kits provided
Najwa Balousha45DiabetesInsulin and glucose strips provided for 30 days
Omar Fathi22Shell shockCounseling session and sedatives prescribed
Layla Nassar4Respiratory issuesNebulizer treatment for smoke inhalation
Majed Al-Kurdi60Chest painEmergency cardiac assessment and meds
Yasmeen Qudaih39UTIAntibiotics and hygiene support
Hadiya Salman70Joint painPainkillers and walking support provided
Ali Barhoum5Head injuryCleaned, dressed, and monitored post-blast
Rashid Abu Harb48AsthmaInhaler and long-term medication provided
Salma Faraz18Menstrual disorderIron supplements and gynecological care
Khaled Mashrawi33Back injuryTreated with muscle relaxants and physiotherapy advice

“Gaza ke Zakhm, Aap ke Marham”

एक मां एक ज़िंदगी : बहन अमानी को Pregnancy में जंग के हालात से महफ़ूज़ Tent दिया गया। और ज़रूरी मदद Iron , Folic Acid , Calcium+Vitamins की ज़रूरी टैबलेट्स और डिगर मदद फ़राहम की गई।

“Jang ke Darmiyan, Umeed Ki Awaaz”

हर आंसू के पीछे एक ग़मज़दा किस्सा है। बहन जीहान , इनका बड़ा बेटा जंग के शहीद हुआ तो जैसे इनकी दुनिया ही खत्म हो गई। कुछ वक़्त बाद छोटे बेटे की आंख में बम के टुकड़े चले गए। बच्चे का पूरा इलाज आपके पैसों से हुआ ।

“Zakhmon Se Zindagi ki Ummed Tak”

बहन रवान अब्दुल जवाद ने अपनी फ़ैमिली से 10 अफ़राद जंग में खो दिए। IMN के वालंटियर्स ने इनका और इनके बच्चों का ख़याल रखा, सदमे से बाहर निकाल कर हिम्मत दी और ज़िंदगी की तरफ़ वापस ले कर आए।

एक झलक मदद की :-

ज़रूरी सवाल और उनके जवाब

IMN इंडिया की पहली तंजीम है , जिसे दारुल इफ़्ता अल फ़लस्तीनिया का फ़तवा हासिल है। दारुल इफ़्ता ने हर मुल्क से एक तंजीम को चुना है और उसकी पूरी तरह से तस्दीक करके ये फ़तवा दिया है, हमारी बैंक डिटेल्स , ग़ाज़ा में लोकल ऑफिस की डिटेल्स , ग़ाज़ा में हमारे किए गए कामों के ट्रांजैक्शंस, और हमारे ग़ाज़ा के किचन के पेपर्स देख कर ही हमें ये फ़तवा दिया है।

जी बिल्कुल , दारुल इफ़्ता ने सारे मुल्कों की तस्दीक शुदा तंजीमों की लिस्ट अखबार में जारी की है , जिसकी पेपर कटिंग और फतवा हिंदी तर्जुमे के साथ नीचे है :-

Fatwa (Original)

फ़तवा ( हिंदी तर्जुमा )

नहीं , IMN पूरे 100% डोनेशन ग़ाज़ा ट्रांसफर करता है। इसमें से 1 रुपए की भी कटौती नहीं की जाती है।

IMN अपने खर्चे हमारी प्रॉपर्टीज़ के रेंट से और हमारे Halal Investment Fund से चलाता है।
Management Expenses । Operations Costs ।  Travel ।  Print । Logistics  ये सभी खर्चे Halal Investment Fund से चलते हैं।

भाई / बहन,
अगर आप भी IMN के साथ नेकी के इस सफ़र का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो दिल से खुश आमदीद है।
आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके IMN को Join कर सकते हैं ।

मदद का सिलसिला जारी है :

अगर इस रिपोर्ट ने आपके दिल को छुआ है,
तो इल्तिजा है, इस मदद के पैग़ाम को रुकने ना दें।

कम से कम 10 लोगों तक ये पैग़ाम पहुँचाएं ।

IMN का चेहरा आप हैं ।

Donation link को शेयर करें ।  ये सदक़ा सिर्फ़ माल का नहीं, नीयत का भी है ।

रिपोर्ट पर अपनी राय दें :

Comment

THIS WEBSITE IS FOR MOBILE ONLY

OPEN IT ON YOUR PHONE FOR BETTER EXPERIENCE